बिना सिम और टावर के चल सकेगा इंटरनेट

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

निकट भविष्य में मोबाइल फोन पर बिना सिम और टावर के भी इंटरनेट चलेगा और कॉलिंग हो सकेगी। इसके लिए फोन को किसी खास डिश या बड़े उपकरण से जोड़ने की जरूरत भी नहीं होगी। सामान्य स्मार्टफोन भी सीधे सेटेलाइट से संपर्क कर सकेंगे।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने इस संबंध में नई सिफारिशें की हैं। इनमें सैटेलाइट नेटवर्क बनाने और मोबाइल सेवा देने की जिम्मेदारी अलग-अलग रखने का प्रस्ताव है। सिफारिशों की खास बात मोबाइल फोन को सीधे सेटेलाइट से जोड़ने की है।
प्राधिकरण के अनुसार इसे डायरेक्ट टू डिवाइस सेवा कहा जाता है। इसके तहत सैटेलाइट सीधे मोबाइल फोन तक सिग्नल पहुंचा सकेगा। इससे उन क्षेत्रों में भी संपर्क बनाए रखने में मदद मिलेगी, जहां मोबाइल टावर नहीं है या सामान्य नेटवर्क कमजोर है।
प्राधिकरण ने सैटलाइट कम्युनिकेशन नेटवर्क प्रोवाइडर नाम से नया प्राधिकरण बनाने का सुझाव दिया है। इसके तहत कंपनियां देश भर में सैटेलाइट नेटवर्क बना सकेंगी और दूसरी टेलीकॉम कंपनियों को इस्तेमाल के लिए देंगी। इस अनुमति की अवधि 20 साल होगी। इसे 20 साल तक बढ़ाया जा सकेगा।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *