
अब व्हाट्सएप पर देख सकेंगे पीएफ बैलेंस
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा खाता धारकों को भविष्य निधि के बैलेंस की जानकारी व्हाट्सएप पर देखने की सुविधा शुरू की गई है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार एक नवंबर को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की सेवाएं व्हाट्सएप पर शुरू कीं।
अब खाताधारक इसके माध्यम से भविष्य निधि की शेष राशि, पिछले पांच लेन-देन और पासबुक की जानकारी देख सकेंगे। साथ ही पीएमवीबीआरवाई से जुड़ी आवश्यकताओं के लिए व्यक्तिगत मार्गदर्शन और सहायता भी मिलेगी। इससे लोगों को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के कार्यालय के चक्कर कम लगाने पड़ेंगे।
ADVERTISEMENT
CLIENT ADVERTISEMENT
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



