अब लेजर बीम से होगा मच्छरों का खात्मा

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

चीन के वैज्ञानिकों ने एक मच्छर रोधी लेजर गन तकनीक विकसित की है। जिसके द्वारा एआई के जरिए हवा में ही मच्छरों का खात्मा हो जाएगा। इस उपकरण में मच्छरों से लड़ने के लिए एआई और सेल्फ ड्राइविंग कारों की तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
वैज्ञानिकों के अनुसार यह उपकरण उसी रडार और कैमरा सिस्टम का उपयोग करता है जो बिना ड्राइवर वाली कारें रास्ते की रूकावटों को पहचानने के लिए करती हैं। इसकी मदद से यह कमरे या खुले इलाके में उड़ रहे मच्छरों को तुरंत ट्रैक कर लेता है।
इसका एआई सिस्टम उड़ने वाले कीटों के पंखों के फड़फड़ाहट की गति और उनके आकार से पहचानता है कि वह मच्छर है या कोई दूसरा मददगार कीट। जैसे ही मच्छर की पहचान होती है, यह उपकरण लेजर बीम दागता है जो हवा में मच्छर के पंखों को जलाकर उसे मार गिराता है।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *