नवजात के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नैनो दवा

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

नवजात शिशु को होने वाले पीलिया के कारण शिशु को सुनने, चलने-फिरने और सीखने-समझने से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती है। कई बार यह पीलिया गंभीर रूप ले लेता है। इसमें शरीर में बिलीरुबिन नाम का पीला पदार्थ बढ़ने पर यह दिमाग तक पहुंच कर उसकी कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है।
भारतीय वैज्ञानिक द्वारा इस बीमारी से निपटने के लिए नैनो दवा विकसित की गई है। इसे तरल रूप में मुंह से दिया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से गंभीर पीलिया वाले नवजातों में मौत और रक्त बदलने की आवश्यकता कम होने के संकेत मिले हैं।
वैज्ञानिकों के अनुसार यह दवा मैंगनीज ऑक्साइड के बेहद छोटे कणों से बनाई गई है। इन कणों की सतह पर साइट्रेट की परत चढ़ाई गई है। इसका उद्देश्य रक्त में मौजूद बिलीरुबिन को ऐसे पदार्थ में बदलना है, जिसे शिशु मल और पेशाब के रास्ते शरीर से बाहर निकाल सके।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *