सहमति से बने संबंध टूटने पर दुष्कर्म बताना गलत : सुप्रीम कोर्ट

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस आर महादेवन की पीठ ने कहा कि किसी रिश्ते के टूटने या उसमें कड़वाहट आने के बाद अच्छे समय में आपसी सहमति से बने शारीरिक संबंधों को बाद में दुष्कर्म करार नहीं दिया जा सकता।
कोर्ट ने रिश्तो के विफल होने के बाद आपराधिक मुकदमे दर्ज करने की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए स्पष्ट कहा कि ऐसे मामलों में सहमति से जुड़े कानूनी पहलुओं और धोखे से प्राप्त सहमति के बीच अंतर करना आवश्यक है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसी रिश्ते के चलते रहने के दौरान बने शारीरिक संबंधों को केवल इसलिए बाद में दुष्कर्म नहीं कहा जा सकता, क्योंकि रिश्ता खराब हो गया या अब कायम नहीं है। अतीत के सहमति वाले संबंधों को लेकर बाद में पैदा हुआ पछतावा अपने आप में आपराधिक मामला दर्ज करने का आधार नहीं बन सकता।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *