दलालों के खिलाफ नगर निगम दर्ज कराएगी रिपोर्ट

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर लोगों से अवैध वसूली करने वाले दलालों के खिलाफ नगर निगम द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने इस संबंध में निगम के छत्ता, लोहामंडी, हरीपर्वत और ताजगंज वार्ड के जोनल अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
नगर आयुक्त में अपने आदेश में कहा है कि सक्रिय दलालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। उन्होंने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों के लंबित आवेदनों के निस्तारण में तेजी लाने के लिए भी निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त ने लोगों से अपील की है कि वे दलालों के झांसे में नहीं आएं।
अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने निरीक्षण कर कर्मचारियों से कहा है कि वह आवेदकों को बताएं कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों को दलालों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। निगम के अधिकृत कर्मचारियों और हेल्प डेस्क के माध्यम से आवेदन संबंधी जानकारी प्राप्त करें।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *