ट्रेनों में रात में बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

भारतीय रेल ने अब यात्रा के दौरान रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मोबाइल चार्जिंग पॉइंट की सुविधा बंद करने का फैसला लिया है। रेलवे बोर्ड ने यात्रियों सुरक्षा के मद्देनजर सभी जोनल रेलवे को इस अवधि में ट्रेन के डिब्बों के मोबाइल फोन चार्जिंग पॉइंट अनिवार्य रूप से बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
रेलवे बोर्ड ने कर्मचारियों को निर्देशों के प्रति जागरूक करने, आवश्यक प्रशिक्षण देने और निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है। अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को औचक निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
रेलवे बोर्ड ने दक्षिण पूर्व रेलवे में हुए एक हादसे के बाद ये निर्देश दोबारा जारी कर उन्हें सख्ती से लागू करने की हिदायत दी है। बोर्ड ने अपने पत्र में बताया है कि चार्जिंग पॉइंट बंद नहीं होने से एक यात्री का पावर बैंक फट गया था।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *