अब 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी पढ़ेंगे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने डिजिटल क्रांति के इस युग में 9वीं और 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का आसान मॉड्यूल तैयार किया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के सहयोग से 109 पेज के पांच भागों में तैयार इस मॉड्यूल की खासियत यह है इसकी पढ़ाई के लिए छात्रों को पहले से कोडिंग या तकनीकी विषय की जानकारी होना आवश्यक नहीं है।
एनसीईआरटी के निदेशक दिनेश सकलानी ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में छात्रों को जानना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से इस पोर्टल को शामिल किया जा रहा है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिर्फ तकनीकी विषय या कोडिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को अपने आसपास की घटनाओं को देखने, पैटर्न पहचानने, सवाल पूछने, गलतियों की जांच करने और अपने विवेक से निर्णय लेना सिखाने की कोशिश की गई है।
‌ उन्होंने बताया कि इस मॉडल को इस तरह से तैयार किया गया है कि जहां डिजिटल पहुंच नहीं है वहां के छात्रों को भी इसका लाभ मिलेगा। इसका उद्देश्य रटने की बजाय खेल-खेल में सीखने पर है। इसमें बच्चे आपस में परिचर्चा, मजेदार प्रयोग, एक्टिविटी और खुद सोच विचार करके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मूल नियमों को आसानी से समझ सकेंगे। इससे विद्यार्थियों के दिमाग के विकास के साथ-साथ उनके सोचने समझने और कुछ नया करने की क्षमता को बल मिलेगा‌

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *