
कैंसर की 137 दवाएं 9 नवंबर से 70 फीसदी तक होंगी सस्ती
दवा मूल्य नियामक (एनपीपीए) ने शनिवार 17 अक्टूबर को कैंसर रोधी 137 गैर-अनुसूचित दवाओं के मुनाफे को 30 फीसदी तक सीमित कर दिया है। इससे इन जीवन रक्षक दवाओं के खुदरा मूल्य में 70 फीसद तक की गिरावट आने की उम्मीद है। यह फैसला 9 नवंबर 2026 से लागू होगा। उपभोक्ता एनपीपीए की वेबसाइट और फार्मा सही दाम मोबाइल ऐप के जरिए नई कीमतें देख सकेंगे।
नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने बताया कि यह कदम स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक की विशेषज्ञ समिति की सिफारिश पर उठाया गया है। समिति ने मुनाफे को तर्कसंगत बनाने के लिए 137 कैंसर की दवाओं की सिफारिश की थी। दवा निर्माताओं को अब अपनी वेबसाइट पर संशोधित मूल्य सूची का प्रकाशन अनिवार्य करना होगा। खुदरा विक्रेताओं और अस्पतालों को 9 नवंबर 2026 से कम कीमतों पर ही दवाएं बेचनी होगी।
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



