यूपी के 45 मेडिकल कॉलेजों में सुविधाओं का रोड मैप हाईकोर्ट में तलब

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने वेंटिलेटर और ऑक्सीजन युक्त बेड की कमी के कारण नवजात की मृत्यु के मामले में उत्तर प्रदेश राज्य सरकार को प्रदेश के सभी 45 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए रोड मैप प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
न्यायमूर्ति राजन राॅय को न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ल की खंडपीठ ने याची आशुतोष कुमार सिंह की जनहित याचिका पर यह आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 10 दिसंबर 2026 को होगी।
याचिका के अनुसार जन्मजात जटिलताओं से ग्रसित नवजात को सुल्तानपुर के सरकारी स्वायत्त मेडिकल कॉलेज में सर्जरी की आवश्यकता थी, लेकिन वहां सर्जन उपलब्ध नहीं था। इस कारण शिशु को लखनऊ के केजीएमयू ले जाया गया, जहां ऑक्सीजन युक्त बेड नहीं मिला। डॉक्टर राम मनोहर लोहिया संस्थान और एसजीपीजीआई में भी बेड उपलब्ध नहीं होने की वजह से शिशु को भर्ती नहीं किया जा सका। अंततः 24 घंटे के भीतर शिशु की मृत्यु हो गई।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *