यात्रियों की सुविधा के लिए खंदौली में बनेगा नया बस अड्डा

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

उत्तर प्रदेश राज सड़क परिवहन निगम द्वारा खंदौली में बस अड्डे के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए 1.34 करोड रुपए स्वीकृत किए गए हैं। निर्माण पूरा करने के लिए आठ महीने का समय निर्धारित किया गया है।
निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि बस अड्डे के पुनर्निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निविदा खोले जाने के बाद बस अड्डे का निर्माण शुरू हो जाएगा। निर्माण पूरा होने के बाद यात्रियों को बस के इंतजार के लिए सड़क पर खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि सुरक्षित स्थान और बैठने की सुविधा मिलेगी।
क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि खंदौली होकर अलीगढ़ और हाथरस की ओर जाने वाली रोडवेज बसों का संचालन होता है। अभी यात्री सड़क किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करते हैं। इससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बस अड्डे के निर्माण से खंदौली और आसपास के यात्रियों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि खंदौली पहले अलीगढ़ जिले का हिस्सा था, लेकिन क्षेत्रीय विधायक के प्रयासों से इसे आगरा जनपद में शामिल कराया गया। इसके बाद बस अड्डे के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ी है।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *