
छात्रवृत्ति राशि को शिक्षा पर ही खर्च करें विद्यार्थी : योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में शनिवार 3 अक्टूबर को लखनऊ स्थित लोकभवन में आयोजित चालू वित्तीय वर्ष के लिए पूर्व दशम और दशमोत्तर कक्षाओं के 4.60 लाख से अधिक विद्यार्थियों के खाते में 148 करोड रुपए से अधिक की छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति हस्तांतरित की।
मुख्यमंत्री ने छात्रों को आश्वस्त किया कि छात्रों के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। हर पात्र बच्चों को छात्रवृत्ति मिलेगी। छूटे हुए बच्चे भी जल्द आवेदन कर सकते हैं।
Please watch, subscribe & share our YouTube Channel ‘Newsline Nation’ for important Supreme Court & High Court’s Orders:
मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रवृत्ति राशि को खान-पान के बजाय शिक्षा पर ही खर्च करें। इससे पुस्तक खरीदें। पाठ्यक्रम के साथ-साथ महापुरुषों की आत्मकथा, ज्ञानवर्धक और अन्य अच्छी पुस्तकों को पढ़कर अपना बुक बैंक बढ़ाएं।
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



