
त्योहारों से पहले क्षतिग्रस्त मार्गों की करें मरम्मत : योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश और बाढ़ से खराब हुई सड़कों की तत्काल मरम्मत कर उन्हें आवागमन के योग्य बनाने और बरसात के बाद आवश्यकता के अनुसार नवीनीकरण करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार 11 सितंबर को लखनऊ में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि बारिश अभी जारी है, इसलिए सड़कों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए। बारिश से नए क्षतिग्रस्त मार्गों का भी सर्वे कराया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी पर्व एवं त्योहारों में बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होगा। इसलिए त्योहारों से पहले ही आवश्यक मरम्मत और नवीनीकरण के काम पूरे करा लिए जाएं। लापरवाही बरतने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENT
CLIENT ADVERTISEMENT
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



