राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा के तत्वावधान में शनिवार 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय परिसर में किया जा रहा है। जनपद न्यायाधीश एवं प्राधिकरण अध्यक्ष संजय कुमार मलिक ने लोक अदालत के सफल संचालन एवं अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण के निर्देश न्यायिक अधिकारियों दिए हैं।
‌‌ विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पंकज कुमार ने बताया की राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर वाहन से संबंधित चालान, बैंक लोन, लघु आपराधिक मामले, पारिवारिक न्यायालय से संबंधित वाद, उपभोक्ता वाद, सिविल विवाद और मोटर दुर्घटना प्रतिकर मामलों का निस्तारण पक्षकारों के आपसी सुलह व समझौते के आधार पर किया जाएगा।
प्राधिकरण सचिव ने सभी वादकारियों और अधिवक्ताओं से अपील की है कि वह 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित हो कर अधिक से अधिक विचाराधीन मुकदमों को निस्तारित करा कर लोक अदालत को सफल बनाने में सहयोग करें।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *