प्रभावशाली व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना बेहद कठिन

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

मद्रास हाई कोर्ट के जस्टिस एन आनंद वेंकटेश की पीठ ने कहा कि देश में प्रभावशाली और ताकतवर व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना बेहद कठिन हो गया है। अगर समाज में जागरूक नागरिक या जज ना हों तो किसी के खिलाफ कोई भ्रष्टाचार का मामला ही नहीं बनेगा और हर कोई खुद को अछूता मन लेगा।
‌‌ पीठ ने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार भ्रष्टाचार के खात्मे की बात करती है वहीं दूसरी तरफ अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी से जुड़ी फाइलें महीनों तक लंबित रहती हैं। कोर्ट ने भ्रष्टाचार के मामलों पर समाज की चुप्पी पर भी सवाल उठाया।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *