
मुक्त व्यापार से विश्व में आएगी समृद्धि : पीएम मोदी
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बड़े देशों और समूहों के साथ मुक्त व्यापार समझौते से वैश्विक स्थिरता, विकास और साझा समृद्धि को मजबूती मिलेगी। बेल्जियम के साथ कई महत्वपूर्ण समझौतों के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वर्ष की शुरुआत में भारत ने ऐतिहासिक भारत-यूरोपियन यूनियन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया। इसने हमारे देश के आर्थिक संबंधों के लिए नई संभावनाएं खोली हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और बेल्जियम के बीच गोला, बारूद, रॉकेट, ड्रोन रोधी तकनीक और नौसैनिक बारूदी सुरंगों से जुड़ी प्रणालियों सहित करीब 10 महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देश आतंकवाद से निपटने के लिए संयुक्त कार्य समूह गठित करने की संभावनाएं भी तलाशेंगे। दोनों देश आतंकवाद के हर रूप को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



