
एसएन के डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर बंद श्वास नली को खोला
आगरा के सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज के नाक, कान और गला विभाग के डॉक्टरों ने एक जटिल सर्जरी करके 15 वर्षीय किशोरी की जान बचाने में सफलता हासिल की है। एक सड़क दुर्घटना के बाद 80 प्रतिशत ट्रेकियल स्टेनोसिस यानी श्वास नली सिकुड़ने की समस्या से जूझ रही इस किशोरी की सर्जरी करके श्वास नली को खोल दिया गया है। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद किशोरी को हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है।
एसएन मेडिकल कॉलेज के नाक, कान और गला रोग विभाग के डॉक्टर अखिल प्रताप सिंह, डॉक्टर दीपा, डॉक्टर श्रुति, डॉक्टर योगिता और डॉक्टर कोस्तुभ की टीम ने किशोरी को एनेस्थीसिया देने के बाद श्वास नली के सिकुड़े एवं विकृत हिस्से को काट कर हटा दिया और स्वस्थ हिस्से को आपस में सफलता पूर्वक जोड़ दिया।
ADVERTISEMENT
CLIENT ADVERTISEMENT
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



