Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

दांत और मसूड़ों से जुड़ी विभिन्न बीमारियों पर मंथन करने के लिए आगरा में दो दिवसीय कार्यशाला एडिकॉन-2026 का आयोजन पांच सितंबर से होने जा रहा है। इसमें प्रदेश भर से 200 विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल होंगे।
इंडियन डेंटल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर योगेश शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि कार्यशाला में बच्चों व युवाओं में तेजी से बढ़ रही दांत और मसूड़ों से जुड़ी विभिन्न बीमारियों से बचाव और नई तकनीक पर नौ विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे।
एसोसिएशन के सचिव डॉक्टर एनएस लोधी ने बताया कि इस कार्यशाला में नई तकनीक से होने वाली सर्जरी के बारे में केस स्टेडी के साथ बताया जाएगा। इसके अलावा ओरल कैंसर, इंप्लांट, पायरिया, दांत घिसने सहित अन्य परेशानियों पर भी व्याख्यान होंगे।
वार्ता में एसोसिएशन के निर्वाचित अध्यक्ष डॉक्टर मनोज यादव, डॉक्टर एसके कठेरिया, डॉक्टर अनिल अग्रवाल, डॉक्टर राजीव अग्रवाल, डॉक्टर विवेक शाह आदि मौजूद रहे।
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra