
स्वस्थ हृदय के लिए कराएं लिपिड प्रोफाइल जांच
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन द्वारा जारी नई गाइडलाइन के अनुसार अब 9 से 11 वर्ष की आयु के हर बच्चे को हृदय को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कम से कम एक बार कोलेस्ट्रॉल जांच करानी चाहिए। वहीं 19 वर्ष या अधिक उम्र के सभी लोगों को नियमित रूप से लिपिड प्रोफाइल जांच करानी चाहिए, ताकि हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को समय रहते रोका जा सके।
गाइडलाइन में कहा गया है कि आज की भागदौड़ भरी जीवन शैली, जंक एवं अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड, मोटापा, धूम्रपान, शराब, तनाव, चिंता, कम नींद और शारीरिक गतिविधियों की कमी के चलते कम उम्र में ही हृदय रोग के मामले आ रहे हैं।
ADVERTISEMENT
CLIENT ADVERTISEMENT
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



