Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

प्रादेशिक मुख्य आयुक्त एवं सेवानिवृत्त आईएएस प्रभात कुमार के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में भारत स्काउट एवं गाइड जनपद आगरा द्वारा आरबीएस डिग्री कॉलेज में एकदिवसीय प्रधानाचार्य कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में सीबीएसई एवं उत्तर प्रदेश बोर्ड के 312 प्रधानाचार्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सभी विद्यालयों में भारत स्काउट एवं गाइड की यूनिट स्थापित कर सक्रिय रूप से संचालित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड विद्यार्थियों में सेवा, संस्कार, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सहनशीलता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना का विकास करता है। स्काउट-गाइड का स्वयंसेवक एक जिम्मेदार, अनुशासित एवं सेवाभावी नागरिक बनकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
जिला मुख्य आयुक्त डॉक्टर अनिल कुमार वशिष्ठ ने पीपीटी के माध्यम से भारत स्काउट एवं गाइड की गतिविधियों, उद्देश्यों तथा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में इसकी उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा सभी प्रधानाचार्यों से अपने-अपने विद्यालयों में स्काउट-गाइड गतिविधियों को संचालित करने का आह्वान किया।
डायट प्राचार्य विजय प्रताप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र पाल तोमर, जिला विद्यालय निरीक्षक (बालिका शिक्षा) बीपी सिंह तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर राकेश सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव श्रीमती रेनू भारद्वाज ने किया। अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए स्काउट और गाइड यूनिट संचालन में सहयोग की अपील की।
इस अवसर पर श्रीमती गुंजन चौधरी, डॉक्टर बसंत बहादुर सिंह, सीबीएसई कोऑर्डिनेटर आरके पांडेय, डॉक्टर अतुल जैन, सोनिका चौहान, संजय गर्ग, शालिनी गर्ग, पीयूष शर्मा, विवेक सिंह, रामानंद चौहान, डॉक्टर दिग्विजय पचौरी, कविता कुशवाहा, महेश सैनी, कुसुम वर्मा, डॉक्टर मनोज पाठक, कुलदीप तिवारी, विशाल कुमार, अभिषेक ध्रुव, प्रतीक, आयुषी, लक्ष्मी सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं स्काउट-गाइड पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra