डीएम ने परखीं शिव मंदिरों व घाटों की व्यवस्थाएं

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

जिलाधिकारी आगरा मनीष बंसल ने रविवार 2 अगस्त को एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान के साथ पवित्र सावन मास के सोमवार व कांवड़ यात्रा को लेकर शहर के शिव मंदिरों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सबसे पहले जिलाधिकारी सिकंदरा स्थित कैलाश मंदिर पहुंचे। जहां मंदिर परिसर तथा यमुना घाट पर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक रैंप, मेडिकल कैंप, नियमित साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण आदि व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
बल्केश्वर मंदिर पहुंचकर जिलाधिकारी ने परिसर का निरीक्षण कर यमुना पर बने पार्वती घाट पर व्यवस्थाएं देखी। जिलाधिकारी द्वारा राजेश्वर मंदिर में भी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। एडीएम सिटी ने भी सभी मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस गारद तैनात करने, कांवड़ियों के प्रवेश तथा निकास हेतु अलग-अलग व्यवस्था करने, यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन हेतु निर्देशित किया।
आगरा में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने शिव मंदिरों का निरीक्षण कर मंदिर परिसर, यात्रा मार्ग, और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, पीएसी जल पुलिस के साथ प्राइवेट गोताखोरों की तैनाती, सीसीटीवी, अतिरिक्त पुलिस व्यवस्था करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिला मजिस्ट्रेट सदर विक्रम राघव, एसीपी अमीषा वर्मा व श्वेता वर्मा सहित नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी विभागों के संबधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *