राष्ट्रीय राजमार्गों से नहीं हटेंगे टोल प्लाजा : केंद्र सरकार

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

देशभर के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों से टोल प्लाजा हटाने की फिलहाल भारत सरकार की कोई योजना नहीं है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा लोक सभा में एक प्रश्न के जवाब में बताया गया कि हाइवे पर वसूल किया जाने वाला टोल टैक्स भारत की संचित निधि में जमा होता है। इसी राशि से राष्ट्रीय राजमार्गों के रखरखाव, विस्तार और नई सड़क परियोजनाओं पर खर्चा किया जाता है। इसलिए मौजूदा व्यवस्था जारी रहेगी।
केंद्र सरकार की ओर से लोकसभा में बताया गया कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल वसूली राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियम, 2008 और संबंधित रियायत समझौते के तहत कि जाती है। रियायत अवधि पूरी होने तक निजी कंपनी टोल वसूलती है। इसके बाद टोल प्लाजा सरकार को सौंप दिया जाता है और टोल टैक्स की वसूली केंद्र सरकार या संबंधित एजेंसी करती है।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *