नगर निगम की शिकायतों के निस्तारण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

आगरा नगर निगम के सभी एक सौ वार्डों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को दूर करने के लिए नगर आयुक्त द्वारा नई व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत निगम के हर 10 वार्डों पर एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है, जो संबंधित वार्डो के पार्षदों की शिकायतों को दूर कराएंगे। इसके अलावा सफाई, सड़क, पेयजल, निर्माण और स्ट्रीट लाइट आदि की समस्याओं पर पार्षदों से समन्वय करेंगे।
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि हर नोडल अधिकारी अपने क्षेत्र के 10 वार्डों का नियमित भ्रमण करेंगे। वार्डों में सफाई व्यवस्था, सड़कों पर गड्ढों की मरम्मत, हाउस टैक्स से जुड़े मामलों, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, पार्कों के रखरखाव, आवारा पशुओं की समस्या सहित नगर निगम से संबंधित सभी कार्यों की मौके पर समीक्षा करेंगे।
नगर आयुक्त ने बताया कि नोडल अधिकारी पार्षदों से लगातार संपर्क बनाए रखेंगे, ताकि स्थानीय स्तर पर प्राप्त होने वाले शिकायतों का तत्काल निराकरण कराया जा सके। जो काम नोडल अधिकारी अपने स्तर से नहीं करा सकेंगे, उसे नगर आयुक्त को बताएंगे, ताकि वह निस्तारण करा सकें। इसकी वह नियमित निगरानी करेंगे। इस व्यवस्था से पार्षदों की शिकायतों का समाधान होगा और उन्हें बार-बार नगर निगम के चक्कर भी नहीं काटने होंगे।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *