
क्लैट के लिए आवेदन तीन अगस्त से, प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को
भारत के 24 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों (एनएलयू) सहित कई अन्य विधि संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाले कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2027 के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड एलएलबी (यूजी) और एलएलएम (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा रविवार, 6 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन सोमवार, तीन अगस्त 2026 से शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 तक किए जा सकेंगे।
ADVERTISEMENT
CLIENT ADVERTISEMENT
Source: न्यूज़लाइन फीचर्स एंड प्रेस एजेंसी



