सेहत के लिए पौष्टिक भोजन

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए नियमित दिनचर्या, व्यायाम, संतुलित खान-पान, रात्रि में भरपूर नींद तो आवश्यक है ही, साथ ही धूम्रपान, नशीले पदार्थों और शराब पीने से परहेज़ करना भी जरूरी है। इसके अलावा लंबे समय तक बैठे रहने, चिंता, तनाव एवं चाय-कॉफी, फास्ट फूड, केमिकल युक्त पेय आदि का अत्यधिक सेवन करने से भी कई शारीरिक और मानसिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।
देखने में आता है कि स्वास्थ्य के प्रति बरती गई लापरवाही के कारण पेट, यकृत, त्वचा, किडनी, मस्तिष्क, ह्रदय से जुड़े रोग, अनिद्रा, तनाव, बेचैनी, घबराहट, ब्लडप्रेशर, डायबिटीज, कैंसर, मासिक धर्म विकार, मांसपेशियों में कमजोरी, खून की कमी, जोड़ों में दर्द जैसी बीमारी होने की संभावना रहती है।
शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार लेना भी महत्वपूर्ण है। अलग-अलग मौसम में आने वाले फल एवं सब्जियां, दालें, ड्राई फ्रूट्स, दूध, दही, शुद्ध घी, पनीर, मक्खन, छाछ, अंडा, मछली, मोटे अनाज आदि के नियमित सेवन से भी स्वस्थ रहने में मदद मिलती है।

Source: न्यूज़लाइन फीचर्स एंड प्रेस एजेंसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *