अंतरिक्ष में निजी रॉकेट भेजने वाला तीसरा देश बना भारत

भारत ने अंतरिक्ष में एक और लंबी छलांग लगाई है। देश का पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 अंतरिक्ष में पहुंच गया है। रॉकेट का प्रक्षेपण शनिवार 18 जुलाई को दोपहर 12:05 बजे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के पहले लॉन्च पैड से किया गया था।
हैदराबाद की निजी एयरोस्पेस कंपनी स्काईरूट के रॉकेट विक्रम-1 ने मिशन आगमन के तहत पहली सफल उड़ान भर कर 6 पेलोड को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित किया। इस उपलब्धि के साथ ही भारत निजी क्षेत्र में ऑर्बिटल लॉन्च की क्षमता हासिल करने वाला अमेरिका और चीन के बाद तीसरा देश बन गया है।
Y

Source: न्यूज़लाइन ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *