
92 साल में पहली बार जूडो में दो स्वर्ण और एक रजत पदक
ग्लास्गो में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में शुक्रवार 31 जुलाई को दो भारतीय जूडो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अलग-अलग स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रच दिया। भारत ने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो का स्वर्ण जीता है। पुरुषों में हर्ष सिंह और महिलाओं में अस्मिता डे जूडो का स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। वहीं यामिनी ने रजत पदक जीता।
जूडो में महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में त्रिपुरा की मूल निवासी एवं उत्तर प्रदेश पुलिस की सब इंस्पेक्टर अस्मिता डे ने फाइनल मुकाबले में कनाडा की हैदी क्वाच को गोल्डन स्कोर की बदौलत 2-1 से हरा कर राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया।
पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग के फाइनल मुकाबले में हर्ष सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ केट्ज को वाजा-अरी के जरिए मात देकर 10-0 की बढ़त के साथ देश को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। वहीं महिलाओं के 57 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में इंग्लैंड की एकेल्या टोपराक ने भारत की जूडो खिलाड़ी यामिनी मौर्य को आखिरी पलों में मात दे दी, लेकिन इसके बावजूद यामिनी ने देश को रजत पदक दिला कर सफलता हासिल की।
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



