Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भोजन के साथ परोसा जाने वाला सलाद एक अच्छे भले स्वस्थ व्यक्ति को बीमार भी बना सकता है। अच्छे से साफ पानी से बिना धोए सलाद में छिपे परजीवी अंडे व लार्वा दिमाग और मांसपेशियों में पहुंच कर मिर्गी जैसी गंभीर बीमारी की वजह बन सकते हैं। बरसात के मौसम में पत्तेदार सब्जियों वाले सलाद जैसे पत्ता गोभी को बिना धोए सेवन करने से यह संक्रमण होना आम बात है। मेडिकल की भाषा में इसे न्यूरो-सिस्टीसरकोसिस कहा जाता है।
डॉक्टरों के अनुसार सलाद या अधपकी पत्ता गोभी खाने से उसमें छिपे कीड़ों के लार्वा एवं अंडे शरीर में पहुंच कर रक्त के जरिए मस्तिष्क, आंख और मांसपेशियों में पहुंच जाते हैं। इससे सिर दर्द एवं मिर्गी के दौरे, पेट में दर्द, उल्टी, दस्त, कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बचाव के लिए टमाटर, गाजर, मूली, पालक, चुकंदर, पत्ता गोभी आदि को साफ पानी से अच्छे से धोने या 15 मिनट तक नमक के पानी में रखने के बाद ही सेवन करना चाहिए।
बरसात के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए नारियल, मखाना, मूंगफली, साबूदाना, उबला दूध, मौसमी फल, अदरक, दालचीनी, तुलसी, कालीमिर्च, गिलोय आदि का सेवन करना लाभदायक माने गए हैं। इसके अलावा रात में आठ बजे से पहले भोजन कर लेना चाहिए और 40 वर्ष की आयु के बाद एंटी फ्लू वैक्सीन लगवा लेनी चाहिए।
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra