विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखेगा बेटियों के सशक्तिकरण का संदेश

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

आगरा के डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 92वां दीक्षांत समारोह डिग्री और पदक वितरण के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ा नजर आएगा। समारोह में बेटियों के सशक्तिकरण का संदेश भी दिया जाएगा।
शताब्दी वर्ष में आयोजित दीक्षांत समारोह से पहले दीक्षोत्सव मनाया जाएगा। इसके तहत 3 अगस्त को पहली बार मां-बेटी सम्मेलन खंदारी स्थित जयप्रकाश नारायण सभागार में आयोजित होगा ।
दीक्षांत समारोह की तैयारी पर आयोजित समीक्षा बैठक में कुलपति प्रोफेसर आशु रानी ने बताया कि 3 अगस्त को स्वामी विवेकानंद परिसर खंदारी स्थित शिवाजी मंडपम में दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। दीक्षोत्सव के तहत गांवों के विद्यार्थियों के लिए खेल, चित्रकला, निबंध, भाषण, देशभक्ति गीत, लोक नृत्य सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
कुलपति ने बताया कि विजेताओं को दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल सम्मानित करेंगी। वहीं मां-बेटी सम्मेलन के तहत छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा और स्वास्थ्य रिपोर्ट उनकी माताओं को दी जाएगी। इसके अलावा विश्वविद्यालय के 100 वर्षों के सफर, शताब्दी समारोह और दीक्षोत्सव की गतिविधियों पर विशेष डॉक्यूमेंट्री तैयार कर दीक्षांत समारोह में प्रदर्शित की जाएगी।

Source: न्यूज़लाइन फीचर्स एंड प्रेस एजेंसी

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *