मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लिए आवेदन आमंत्रित

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के तहत अनाथ एवं संकटग्रस्त बच्चों और किशोरों के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
आगरा के जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल सोनी ने बताया कि पात्र बच्चों और किशोरों को योजना के अंतर्गत हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। आवेदन के लिए लाभार्थी का बैंक खाता डीबीटी और एनपीसीआई से लिंक होना चाहिए।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र, बच्चे का आधार कार्ड और शैक्षणिक दस्तावेज लेकर आधिकारिक पोर्टल UPMBSY पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए संजय प्लेस स्थित विकास भवन कार्यालय या मोबाइल नंबर 75180 24061 पर संपर्क किया जा सकता है।

Source: न्यूज़लाइन फीचर्स एंड प्रेस एजेंसी

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *