जनपद न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

जनपद न्यायालय आगरा परिसर में शनिवार एक अगस्त को जिला जज संजय कुमार मलिक और परिवार न्यायालय की प्रधान न्यायाधीश श्रीमती तृप्ता चौधरी के कर-कमलों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिला जज ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि वृक्ष मानव जीवन एवं पर्यावरण के संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने सभी न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों से वृक्षारोपण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने तथा लगाए गए पौधों के नियमित संरक्षण का आह्वान किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पंकज कुमार-1 ने बताया कि वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर अपर जिला जज अमरजीत, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शारिब अली सहित समस्त न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन से पूर्व सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अधिकाधिक वृक्षारोपण करने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *