उच्च शिक्षा के शिक्षकों को 5 लाख तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक की मुफ्त कैशलेस सुविधा शुरू की गई है। इस सुविधा के लिए सरकार ने पंजाब नेशनल बैंक के साथ समझौता किया है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि कैशलैस चिकित्सा सुविधा के अंतर्गत प्रदेश के सभी राजकीय, शासकीय सहायता प्राप्त और स्व वित्तपोषित प्रबंधन के अंतर्गत संचालित विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के शिक्षकों को कवर किया जा रहा है। उच्च शिक्षा विभाग से जुड़े करीब 50 हजार शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी योजना का लाभ मिलेगा। शिक्षकों और उनके आश्रितों को मिलाकर प्रदेश के लगभग 10 लाख लोग नई स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा प्रणाली से लाभान्वित होंगे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा के अंतर्गत सामान्य दुर्घटना में शिक्षक की मृत्यु या शारीरिक क्षति होने पर परिवार को डेढ़ करोड़ रुपये और विमान दुर्घटना में 3 करोड रुपये तक की सहायता दी जाएगी। इलाज के दौरान 12 लाख रुपये तक का टर्म लाइफ बीमा कवर दिया जाएगा।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *