
अगले साल से शुरू होगी सबसे लंबी कमर्शियल फ्लाइट
अगले साल से शुरू होने जा रही सबसे लंबी कमर्शियल फ्लाइट यात्रियों को बिना रुके 22 घंटे की सुखद यात्रा कराएगी। ऑस्ट्रेलियाई एयरलाइन क्वांटास का विमान लगभग 18,500 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करने में सक्षम है। लंबी दूरी के अन्य विमानों के मुकाबले इसमें 20 हजार लीटर का एक्स्ट्रा फ्यूल टैंक लगाया गया है।
क्वांटम के इस विमान में केवल 238 सीटें रखी गई हैं। कम सीटों के होने से विमान का वजन संतुलित रहता है और यात्रियों को भी पैर फैलाने के लिए अधिक स्पेस, स्ट्रेटिंग स्पेस एवं आरामदायक केबिन मिलेगा। इस विमान से सफर करने वाले यात्री, एशिया, मिडिल ईस्ट या नॉर्थ अमेरिका में होने वाले लंबे ट्रांजिट को खत्म करके बिना रुके सीधे अपनी मंज़िल पर पहुंचेंगे और उनके सफर में चार घंटे की बचत भी होगी।
ADVERTISEMENT
CLIENT ADVERTISEMENT
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



