समर्पण आरोग्य कार्ड से मिलेगा सस्ता और बेहतर इलाज

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

आगरा जनपद में समाज सेवा के क्षेत्र में पूर्ण निष्ठा भाव के साथ समर्पित समर्पण समिति द्वारा आम जनता को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एक सराहनीय कदम उठाया गया है। इसके तहत समिति ने आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए न्यूनतम शुल्क पर ‘समर्पण आरोग्य कार्ड’ जारी किया है।
समिति के अध्यक्ष डॉक्टर योगेश कुमार कंसल ने बताया कि समर्पण आरोग्य कार्ड के माध्यम से लोगों को दिल्ली गेट स्थित समर्पण चेरिटेबल ट्रॉमा हॉस्पिटल की ओपीडी में निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श के साथ-साथ पैथोलॉजी जांच पर 30 प्रतिशत तक की विशेष छूट का लाभ दिया जाएगा। अभी तक जरूरतमंदों को एक हजार आरोग्य कार्ड वितरित किए गए हैं, जिनमें 500 व्यक्तिगत कार्ड एवं 500 पारिवारिक कार्ड शामिल हैं।
समिति के सचिव अनिल अग्रवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि समर्पण समिति द्वारा जल्द ही जेनेरिक दवाओं का स्टोर भी शुरु किया जाएगा, जिससे मरीजों को सस्ती कीमतों पर दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Source: न्यूज़लाइन फीचर्स एंड प्रेस एजेंसी

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *