श्री बांके बिहारी मंदिर में चढ़ावा चोरी नहीं होने देंगे : सुप्रीम कोर्ट

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के अंतर्गत वृन्दावन के प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर में दान की रकम के हेर-फेर के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि दान का हर पैसा दान पात्रों में या मंदिर के खजाने में ऑनलाइन ही जमा होगा। चढ़ावे की चोरी की अनुमति नहीं दी जाएगी।
मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की पीठ की ओर से गठित हाईपावर्ड कमेटी के वकील मनिंदर सिंह की ओर से पेश तथ्यों पर यह बात कही।
देश-विदेश, न्याय एवं कानून, हेल्थ एंड मेडिकल और स्थानीय गतिविधियों से जुड़े महत्वपूर्ण समाचार जानने के लिए कृपया यहां दिए गए हमारे यूट्यूब चैनल‘Newsline Nation के लिंक पर क्लिक कीजिए:

पीठ ने कहा कि किसी को संदेह नहीं होना चाहिए। हम निर्देश देते हैं कि दान का हर पैसा या तो दान पात्रों में डाला जाएगा या मंदिर के खजाने में ऑनलाइन जाएगा। मंदिर के सेवायतों या किसी और के द्वारा पैदा की गई बाधा को गंभीरता से लिया जाएगा। भक्तों के दान पर पुजारियों का अधिकार नहीं है। मैनेजमेंट कमेटी को मंदिर के खजाने के लिए पारदर्शी व्यवस्था लागू करनी चाहिए।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *