राष्ट्रीय लोक अदालत में 6.76 लाख मामलों का हुआ निस्तारण

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

आगरा में दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 6,76,335 मामलों को निपटाया गया। जिला जज संजय कुमार मलिक ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर लोक अदालत का शुभांरभ किया।दीवानी के अलावा तहसीलों में भी लोक अदालत का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में पीड़ित पक्षों को कुल 10.95 करोड रुपए की क्षतिपूर्ति दिलाई गई। जिला जज के न्यायालय में चार मामलों का निस्तारण किया गया। वहीं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के न्यायालय में 1,365 अन्य वादों का निपटारा किया गया, जिनमें 44.23 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने 140 मामलों का निस्तारण किया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवार न्यायालयों में 86 मामलों का निस्तारण हुआ। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सहित अन्य न्यायालयों ने 13,222 मामले निपटाए। जिला उपभोक्ता आयोग, स्थायी लोक अदालत और वाणिज्यिक न्यायालयों में भी 37 मामलों का निस्तारण हुआ। वर्चुअल न्यायालय के माध्यम से 1.53 लाख मोटर वाहन चालानों का भी निपटारा किया गया। विभिन्न बैंकों के 1,341 मुकदमे और पूर्व मामलों में करीब 11.98 करोड रुपए का समझौता हुआ।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *