
युवा शटलर तन्वी ने 18 साल बाद भारत को जिताया ताइपे ओपन
ताइपे सिटी में रविवार 2 जुलाई को खेले गए ताइपे ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पंजाब राज्य के होशियारपुर की 17 वर्षीया युवा शटलर तन्वी शर्मा ने अपना पहला बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब जीत कर इतिहास रच दिया। तन्वी ने 18 साल बाद भारत को ताइपे ओपन जिताया। इसके साथ ही तन्वी बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 टूर्नामेंट जीतने वालीं सबसे कम उम्र की एवं चौथी भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं हैं।
तन्वी ने पूरी समझदारी और चालाकी से खेलते हुए ताइपे ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में वियतनाम की छठी वरीय शटलर थुए लिन्ह न्गुएन को सीधे गेमों में 21-16, 21-16 से एकतरफा मात दी। महज 17 साल 222 दिन की तन्वी ताइपे ओपन खिताब जीतने वालीं अब तक की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं।
ADVERTISEMENT
CLIENT ADVERTISEMENT
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



