
प्रांतीय रक्षक दल के जवानों का ड्यूटी भत्ता बढ़ा, मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश में प्रांतीय रक्षक दल जवानों को अब बढ़े हुए ड्यूटी भत्ते और कैशलेस इलाज का दौरा तोहफा मिला है। अब ड्यूटी भत्ता 600 प्रतिदिन मिलेगा। साथ ही जवानों और उनके आश्रितों को 5,00,000 रुपए तक कैशलेस इलाज की भी सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने लखनऊ में केबिनेट की बैठक में बताया कि मानदेय बढ़ने से प्रांतीय रक्षक दल के जवानों को फायदा होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में किरायानामा कराने वालों को भी बड़ी राहत देते हुए सरकार ने स्टांप शुल्क और रजिस्ट्रीकरण फीस में 90 प्रतिशत तक की छूट देने का फैसला किया है। दस साल तक की अवधि वाले किरायानामों पर औसत सालाना किराए और पट्टे की अवधि के हिसाब से शुल्क की नई दरें तय की गई हैं। कैबिनेट ने इनके लिए मंजूरी दे दी है।
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



