परिषदीय स्कूलों में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में शिक्षण कार्य के दौरान बाहरी व्यक्तियों के आने के कारण होने वाले व्यवधान को देखते हुए आगरा के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर राकेश सिंह ने तत्काल प्रभाव से आदेश जारी करते हुए आगरा के सभी परिषदीय विद्यालयों में बिना पूर्व अनुमति के किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा स्पष्ट कहा गया है कि किसी भी परिषदीय स्कूल में यूट्यूबर, सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और अन्य बाहरी व्यक्ति सक्षम अधिकारी की अनुमति प्राप्त किए बिना स्कूल परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे और न ही फोटो या वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकेंगे। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालयों को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *