
परिषदीय विद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगी रोक
उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाई जाएगी। साथ ही बच्चों को गीला व सूखा कूड़ा, ई-कचरा और कूड़ा निस्तारण की वैज्ञानिक विधि बताई जाएगी। इसके लिए विद्यालयों में विशेष स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सभी स्कूलों में 1 से 31 अक्टूबर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया है। इससे पहले 15 से 30 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा होगा। इस दौरान विद्यालय में निबंध, स्लोगन, पेंटिंग, मॉडल बनाने की प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें विजेता छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।
Please click, watch, subscribe & share our YouTube Channel ‘Newsline Nation’ for important Court’s Order with useful News & Views:
उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि विद्यालयों में कूड़ा-कचरा संग्रहण केंद्र स्थापित किया जाए। इसके साथ ही इससे जुड़ी जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाए। दो अक्तूबर को स्वच्छ भारत दिवस का आयोजन किया जाएगा।
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



