
ध्यान लगाने से मस्तिष्क में होता है सार्थक बदलाव
केलिफोर्निया में हुए शोध के अनुसार सात दिन तक गहन ध्यान लगाने से मस्तिष्क की गतिविधि, रक्त में मौजूद जैविक संकेतों, प्रतिरक्षा तंत्र और शरीर की प्राकृतिक दर्द नियंत्रण प्रणाली में सार्थक बदलाव होने लगते हैं। इससे चिंता और तनाव प्रबंधन में भी मदद मिलती है।
शोध में कहा गया है कि एकांत में मन को शांत रखते हुए आंतरिक विचारों पर नियंत्रण करके ध्यान लगाया जाए तो मस्तिष्क की कार्यप्रणाली बेहतर ढंग से कार्य करने लगती है। जिसका सीधा सकारात्मक असर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है।
ADVERTISEMENT
CLIENT ADVERTISEMENT
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



