
दहेज देना भी है अपराध : इलाहाबाद हाईकोर्ट
इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ के जस्टिस सुभाष विद्यार्थी की एकल पीठ ने कहा कि दहेज निषेध कानून की धारा 3 के तहत दहेज लेना ही नहीं, देना भी अपराध है। पीठ ने पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने और दहेज निषेध कानून के तहत अपराधों के लिए विचारण न्यायालय से दोषी पति को बरी कर दिया। पीठ ने कहा कि जब पत्नी की आत्महत्या से 5 महीने पहले से दोनों में कोई संपर्क नहीं था तो पति को दोषी नहीं कहा जा सकता।
ADVERTISEMENT
CLIENT ADVERTISEMENT
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



