त्योहार पर रात 11 बजे तक खुलेंगे बाजार : जिलाधिकारी

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के पर्व को देखते हुए आगरा के जिलाधिकारी मनीष बंसल ने व्यापारियों को राहत देते हुए बाजारों को रात 11 बजे तक खोले जाने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार 25 अगस्त को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय वाणिज्य बंधु समिति की बैठक में विभिन्न समस्याओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने समस्याओं के निस्तारण का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ यातायात प्रबंधन, पार्किंग, सुरक्षा और सफाई की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जन शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली एवं खानापूर्ति करने वाले अधिकारियों को चेतावनी देते हुए अपनी कार्यप्रणाली को सुधारने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी विभाग की रैंकिंग गिरने पर उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा के दौरान बिजली विभाग, समाज कल्याण, सहकारिता, नगर निगम, लोक निर्माण और शिक्षा विभाग की रिपोर्ट गुणवत्ताहीन पाए जाने पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि दफ्तर में बैठकर आख्या पर बिना देखे हस्ताक्षर करने का ढर्रा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभागाध्यक्ष खुद रिपोर्ट पढ़ने के बाद टाइप करा कर उस पर हस्ताक्षर करके पोर्टल पर चढ़ाएंगे।
विभिन्न न्यायालयों के महत्वपूर्ण आदेश और अन्य उपयोगी समाचारों के लिए कृपया नीचे दिए गए हमारे यूट्यूब चैनल ‘Newsline Nation’ के लिंक पर क्लिक करके चैनल को सबस्क्राइब कीजिए:

समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संदीप वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरुण श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *