त्योहारों से पहले क्षतिग्रस्त मार्गों की करें मरम्मत : योगी

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश और बाढ़ से खराब हुई सड़कों की तत्काल मरम्मत कर उन्हें आवागमन के योग्य बनाने और बरसात के बाद आवश्यकता के अनुसार नवीनीकरण करने के निर्देश दिए हैं।
‌‌ मुख्यमंत्री ने शुक्रवार 11 सितंबर को लखनऊ में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि बारिश अभी जारी है, इसलिए सड़कों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए। बारिश से नए क्षतिग्रस्त मार्गों का भी सर्वे कराया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी पर्व एवं त्योहारों में बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होगा। इसलिए त्योहारों से पहले ही आवश्यक मरम्मत और नवीनीकरण के काम पूरे करा लिए जाएं। लापरवाही बरतने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *