स्वदेशी पर जोर, विदेशी यात्रा और सोना खरीदने से बचें : पीएम मोदी

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और गैर-जरूरी खरीदारी से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वैश्विक संकट के दौर में भी भारत की विकास दर 7.8 प्रतिशत रही है। उन्होंने लोगों से विशेष रूप से सोने की गैर-जरूरी खरीदारी नहीं करने और विदेश यात्रा के बजाय देश में ही घूमने-फिरने पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यदि विदेश में शादी या अन्य आयोजन करने की योजना है तो उसे देश में ही आयोजित किया जाना चाहिए। उन्होंने ‘वेड इन इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ का मंत्र अपनाने की अपील की। उन्होंने जीडीपी वृद्धि को देशवासियों की इच्छाशक्ति और मेहनत का परिणाम बताया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया संकटों से जूझ रही है। आपूर्ति श्रृंखलाएं बुरी तरह बाधित है। वर्ष 2020 के कोरोना के बाद कहीं भी स्थिरता नहीं है। इसके बाद भी भारत देश तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी और आत्मनिर्भरता से ही आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर युवाओं को विकसित भारत सौपेंगे।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *