
रोजगार मेला 17 सितंबर को, होगी सीधी भर्ती
शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए आगरा के क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा बृहस्पतिवार 17 सितंबर को देवरी रोड स्थित एक कॉलेज परिसर में एक दिवसीय निशुल्क रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियां 1000 से अधिक तकनीकी और गैर तकनीकी पदों पर युवाओं का चुनाव करेंगी।
रोजगार मेले में 18 से 35 वर्ष की आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता के तहत हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई और डिप्लोमा पास युवा रोजगार मेले में साक्षात्कार दे सकेंगे। मेले में अकाउंटेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा एनालिस्ट, स्टोर अस्सिटेंट, इलेक्ट्रीशियन, कस्टमर सर्विस एसोसिएट, ड्राइवर सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएंगी। रिक्तियों और कंपनियों का पूरा विवरण उत्तर प्रदेश शासन के पोर्टल पर जाकर देखा जा सकता है।
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



