
रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा
रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपी रोडवेज) की सभी बसों में तीन दिनों के लिए एक सहयात्री के साथ निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की गई है। इस दौरान महिलाएं एक सहयात्री के साथ रोडवेज बसों में मुफ्त में यात्रा कर सकेंगी।
विभिन्न न्यायालयों के महत्वपूर्ण आदेश और अन्य उपयोगी समाचारों के लिए कृपया हमारे यूट्यूब चैनल ‘Newsline Nation’ के यहां दिए गए लिंक पर क्लिक करके चैनल को सबस्क्राइब करें :
उत्तर प्रदेश की विशेष सचिव उमा द्विवेदी द्वारा जारी आदेश के अनुसार यूपी रोडवेज की बसों में महिलाओं को एक सहयात्री के साथ निशुल्क यात्रा की सुविधा बृहस्पतिवार 27 अगस्त 2026 की प्रातः 6 बजे से शनिवार 29 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
ADVERTISEMENT
CLIENT ADVERTISEMENT
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



