Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भारत को पूर्ण रूप से नशा मुक्त देश बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार एक अगस्त से 100 सप्ताह के विशेष अभियान की शुरुआत करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य नशा मुक्त युवा एवं विकसित भारत संकल्प अभियान रखा गया है। अभियान में एक करोड़ से अधिक युवा नशा मुक्ति की शपथ ग्रहण करेंगे।
केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि 100 सप्ताह तक चलने वाले इस राष्ट्रव्यापी जनजागरुकता अभियान के तहत देश भर में खेल प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, ध्यान सत्र और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान में स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, युवा क्लब, स्वयंसेवी संगठन और 125 से अधिक आध्यात्मिक संस्थाएं प्रतिभाग करेंगी।
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra