दयालबाग में 17 सितंबर को लगेगा निशुल्क मेडिकल कैंप

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

सरन आश्रम हॉस्पिटल के सौजन्य से राधास्वामी सतसंग सभा दयालबाग की आगरा सिटी ब्रांच के सहयोग से दयाल नगर स्थित आगरा सिटी ब्रांच परिसर में बृहस्पतिवार, 17 सितंबर 2026 को सुबह 7 से 9 बजे तक निशुल्क मल्टी-स्पेशियलिटी मेडिकल कैंप आयोजित किया जा रहा है।
‌आगरा सिटी ब्रांच के डिप्टी सेक्रेटरी प्रेमी भाई अनिल सत्संगी ने बताया कि इस कैंप में नेत्र रोग, बाल रोग, दंत रोग, महिला रोग, नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, पैथोलॉजिस्ट, होमियोपैथी व आयुर्वेदिक पद्धति से जुड़े सभी विशेषज्ञ डॉक्टर्स नि:शुल्क परामर्श देंगे साथ ही जांच और दवाएं भी निशुल्क दी जायेंगी।
डिप्टी सेक्रेटरी ने बताया कि इस कैंप का लाभ सभी सत्संगी और गैर-सत्संगी भाई बहन उठा सकते हैं। यह कैंप सिटी ब्रांच में प्रत्येक माह के तीसरे बृहस्पतिवार को लगता है। कैंप में निर्धारित समय पर मास्क और कैंप लगाकर आना अनिवार्य है।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *