थानों में नामित होंगे बाल कल्याण पुलिस अधिकारी : डीएम

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

आगरा के जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जनपद को पूरी तरह से बाल विवाह और बाल श्रम मुक्त बनाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि भिक्षावृत्ति, बाल श्रम में लिप्त, अनाथ और शिक्षा से वंचित बच्चों का तत्काल रेस्क्यू पर उनका पुनर्वास सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में बचपन बचाने की दिशा में हुई अब तक की कार्रवाई का ब्यौरा रखा गया और बताया गया कि अब तक 77 बाल श्रमिकों को चिह्नित किया गया है। इसके अलावा भिक्षावृत्ति रोकथाम अभियान के तहत 8 बच्चों का रेस्क्यू किया गया है, जबकि बाल विवाह के चार मामलों में कार्रवाई हुई है।
जिलाधिकारी ने कहा कि बाल संरक्षण तंत्र को मजबूत करने के लिए सभी थानों में नामित बाल कल्याण पुलिस अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। साथ ही बच्चों के रेस्क्यू और मदद के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 का पोस्टर एवं पंपलेट के जरिए आमजन में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि ऐसे सभी बच्चे शिक्षा, स्वास्थ्य और जन कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ें। बाल कल्याण समिति और किशोर न्याय बोर्ड के माध्यम से बच्चों की नियमित काउंसलिंग और फॉलोअप किया जाए
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि ग्राम पंचायत व वार्ड स्तर पर गठित समितियां निराश्रित और संकटग्रस्त बच्चों की पहचान कर उन्हें रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज करें। । बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल सोनी और जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज मौर्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *